संविधान का निर्माण - संविधान की रूपरेखा

   


                   

               संविधान का निर्माण

                     संविधान का निर्माण


संविधान की रूपरेखा -    


* भारतीय संविधान का निर्माण करने वाली संविधान सभा का गठन जूलाई, 1946 में (कैबिनेट मिशन की संस्तुतियां पर) किया गया।


* संविधान - सभा, जिसका चुनाव प्रादेशिक विधानसभाओं (केवल निम्न सदन) के सदस्यो द्वारा परोक्ष रुप से किया गया था, की पहली बैठक 9 दिसम्बर , 1946 को सम्पन्न हुई।


* मुस्लिम लीग ने संविधान सभा की पहली बैठक का बहिष्कार किया था। इस प्रथम बैठक में ही डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा को सर्वसम्मति में संविधान सभा का अस्थायी अध्यक्ष चुना गया। 11 दिसम्बर , 1946 की बैठक में डॉ. राजेंद्र प्रसाद को सभा का स्थायी अध्यक्ष चुना गया।


* डॉ. आर अमबेडकर की अध्यक्षता में संविधान सभा की प्रारूप समिति की स्थापना 29 अगस्त 1947 को की गई। अध्यक्ष सहित इसके सदस्यो की कुल संख्या सात थी। संविधान निर्माण की प्रक्रिया में कुल 2 वर्ष , 11 महीने और 18 दिन लगे।

भारत का इतिहास - प्राचीन इतिहास- के सामान्य ज्ञान- https://aimpur.blogspot.com/2021/04/blog-post_45.html?m=1

* 26 नवम्बर , 1949 को संविधान - सभा के अध्यक्ष के हस्ताक्षर के बाद इसे पारित घोषित किया गया। वर्ष 1930 में ही सम्पूर्ण भारत में 26 जनवरी का दिन संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता था। अतः 26 जनवरी , 1950 को प्रथम गणतंत्र दिवस मनाया गया। भारत का संविधान 26 नवम्बर , 1949 को अंगिकार किया गया तथा 26 जनवरी , 1950 को पूर्ण रूप से लागू हो गया। डॉ भीमराव आंबेडकर को भारतीय संविधान के जनक के रूप में जाना जाता है।


* नवनिर्मित संविधान में 22 भाग , 395 अनुच्छेद और 8 अनुसूचियां थीं। 


* वर्तमान में अनुसूचियों को बढ़ाकर 12 कर दिया गया है।


* संविधान की प्रस्तावना को संविधान की 'कुंजी ' भी कहा जाता है।


* संविधान की प्रस्तावना में ' समाजवादी ' ' पंथिरपेक्ष ' तथा ' अखंडता ' शब्द 42 वे संविधान संशोधन द्वारा 1976 में जोड़े गए थे।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ