आइए जानते हैं, भारत के 16 मिसाइलों के बारे मे जानकारियों।, भारत के प्रमुख प्रक्षेपास्त्र मिसाइल के नाम बताइए, भारत के प्रमुख मिसाइलों के नाम, भारत की मिसाइल शक्ति , भारत का मिसाइल देखिये , भारत का मिसाइल

  भारत के 16 मिसाइलों के नाम और उनके बारे में कुछ जानकारियां 



पृथ्वी मिसाइल -----  यह मिसाइल जमीन से जमीन पर मार करने वाली कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण 1988 में किया गया। इसकी अधिकतम मारक क्षमता 350 किमी है।



अग्नि मिसाइल -----  यह जमीन से जमीन पर मार करने वाली मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है। अग्नि प्रक्षेपास्त्र की पांच श्रेणियां है -- अग्नि I, अग्नि II एवं अग्नि III, IV, V इसकी अधिकतम मारक क्षमता 5000 किमी से अधिक तक है।


त्रिशूल ----- यह कम दूरी का सतह से हवा में वार करने वाला प्रक्षेपास्त्र हैं। इसकी अधिकतम मारक क्षमता 9 किमी है।



आकाश -----  यह जमीन से हवा में मार करने वाला मध्यम दूरी का प्रक्षेपास्त्र है। इसकी अधिकतम मारक क्षमता 25 किमी है। इसे मोबाइल संचार से भी छोड़ा जा सकता है। 



 नाग ----  यह टैंकरोधी निर्देशित प्रक्षेपास्त्र है जिसकी अधिकतम मारक क्षमता 4-9 किमी है। इसको ' दागो और भुल जाओ '  प्रक्षेपास्त्र भी कहा जाता है, क्योंकि एक बार दागने के पश्चात इसे दोबारा निर्देशित करने की जरूरत नहीं होती।


सागरिका ------ ' सागरिका ' मिसाइल समुद्र के अन्दर से छोड़ी जाने वाली मिसाइल है। इसका विकास विशेष रूप से परमाणु ईधन चलित पनडुब्बी से छोड़े जाने हेतु किया गया है। यह भारत की प्रथम परमाणु क्षमता सम्पन्न बैलेस्टिक मिसाइल है। इसकी मारक क्षमता 700 किमी तक है। इसकी लम्बाई 8.5 मी तथा व्यास एक मी है।

 इसे ' के - 15 ' के नाम से भी जाना जाता है।



ब्रह्मोस मिसाइल -----  यह जमीन से जमीन पर मार करने वाला मध्यम दूरी का सुपरसेनिक क्रूज प्रक्षेपास्त्र मिसाइल है। यह भी ' दागो और भुल जाओ ' पद्धति पर कार्य करता है। इसकी अधिकतम मारक क्षमता 290 किमी है। ब्रह्मोस प्रक्षेपास्त्र का विकास भारत एवं रूस ने संयुक्त रूप से किया हैं।



अर्जुन -----  अर्जुन एक युद्धक टैंक है, जिसकी अधिकतम गति 70 किमी प्रति घंटा है।



पिनाक -----  यह मल्टी बैरल राकेट लांचर है, जिसका नाम भगवान शंकर के धनुष ' पिनाक ' के नाम पर रखा गया है। यह 40 सेकण्ड ‍ में 100 - 100 किग्रा के 12 राकेट एक के बाद 39 किमी तक प्रच्छेपित कर सकता है।



ध्रुव -----  यह एडवांस लाइट हेलीकाप्टर है, जो अधिकतम 245 किग्रा प्रति घंटा की गति से उड़ान भर सकता है। इसमें दो चालकों सहित 14 व्यक्ति एक साथ यात्रा कर सकते हैं।



तेजस -----  यह भारत में निर्मित प्रथम हल्का लड़ाकू विमान हैं। इसमें जी ई 404 अमेरिकी कंपनी जनरल इलेक्ट्रानिक का इंजन लगा है, जिसके स्थान पर जल्द ही स्वदेशी निर्मित कावेरी इंजन लगाया जाएगा। यह विमान 600 किमी प्रति घंटा की गति से उड सकता है।


अस्त्र ------  यह मध्यम दूरी का हवा से हवा में मार करने वाला प्रथम प्रक्षेपास्त्र है। इसकी अधिकतम मारक क्षमता 80 किमी है।


धनुष ------  यह जमीन से जमीन पर मार करने वाला प्रक्षेपास्त्र एवं ' पृथ्वी ' प्रक्षेपास्त्र का नौसैनिक रूपांतरण है। इसकी अधिकतम मारक क्षमता 350 किमी है।


 आई एन एस अरिहंत (INS Arihant) -------  यह भारत में निर्मित, प्रथम परमाणु ऊर्जा चालित पनडुब्बी है। 6000 टन की इस पनडुब्बी का निर्माण ' एडवांस्ड टेक्नॉलाजी वेसल प्रोजेक्ट ' के अन्तर्गत विशाखापट्टनम में  किया गया है।



आई एन एस विक्रमादित्य -------  यह किव - वर्ग का विमान वाहक युद्धपोत है, जिसे भारत ने रूस से खरीदा है। इसे नवम्बर, 2013 में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।


भारत का मिसाइल देखिये
भारत का मिसाइल


आई एन एस विक्रान्त -------  यह भारत में निर्माणधीन प्रथम विमान वाहक युद्धपोत है, इसका  निर्माण कोचीन शियार्ड लिमिटेड द्वारा किया गया है 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ