संयुक्त राष्ट्र संघ/ संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रमुख अंग

All aim group : के प्रिय पाठकों

इस लेख  में देखिए संयुक्त राष्ट्र संघ के बारे में कुछ बेसिक सी जानकारियां और संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रमुख अंगों के नाम और उनके बारे में जानकारियां
 
संयुक्त राष्ट्र संघ


* संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना 24 अक्टूबर, 1945 को हुई थीं।

* इसका प्रधान कार्यालय ( मुख्यालय ) न्यूयॉर्क में है।

* संयुक्त राष्ट्र संघ की कार्यालय की भाषाएं अंग्रेजी, फ्रेंच, चीनी, अरबी और स्पेनिश है, जबकि कार्यकारी भाषाएं अंग्रेजी और फ्रेंच हैं।

* संयुक्त राष्ट्र संघ के ध्वज की पृष्ठभूमि हल्की नीली है और उस पर श्वेत रंग से राष्ट्र संघ का प्रतीक बना हुआ है। इसमें दो जैतून की वक्राकार शाखाएं हैं, जो उपर खुली है और उनके बीच विश्व का मानचित्र बना है


        

संयुक्त राष्ट्र संघ  का ध्वज
संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रमुख अंग


महासभा

 यह संयुक्त राष्ट्र का  एकमात्र अंग है, जिसमें संघ के सभी सदस्य देशों को सदस्यता प्राप्त है एवं उन्हें समान मताधिकार दिया गया है। इसका अधिवेशन वर्ष में कम - से कम एक बार अवश्य बुलाया जाता है, जो सामान्यतः सितम्बर माह में न्यूयॉर्क में होता है। इसे विश्व की लघु संसद भी कहते हैं।


यह भी देखेNEET UG 2022 : परीक्षा पैटर्न, नोटिफिकेशन, सिलेबस, स्टडी प्लान, नीट से सम्बन्धित सवाल जवाब


सुरक्षा परिषद्


*सुरक्षा परिषद् विश्व शांति एवं सुरक्षा से सम्बंधित राष्ट्र संघ के दायित्वों को पूरा करने वाली आदेशात्मक संस्था है। इसके पाच स्थायी सदस्य हैं- अमेरिका, ब्रिटेन, चीन, फ्रांस तथा रूस। 

* सुरक्षा परिषद् के दस अस्थायी सदस्य भी होते हैं जिन्हें महासभा द्वारा दो वर्ष के लिए चुना जाता है। 

* सुरक्षा परिषद् के प्रत्येक स्थायी सदस्य को निषेधाधिकार (Veto ) प्राप्त होता है। इस व्यवस्था के अनुसार यदि पाच सदस्यो में से कोई एक भी किसी महत्वपूर्ण निर्णय के विपक्ष में वोट दे देता है तो वह विषय अस्वीकृत समझा जाएगा।


आर्थिक एवं सामाजिक परिषद्


* इस परिषद् में 54 सदस्य हैं।

* इसके कार्यों में युद्ध एवं शस्त्र की राजनीती को छोड़कर अंतरास्ट्रीय महत्व के विषय आते हैं। यह आर्थिक, समाजिक, शिक्षा तथा स्वास्थ्य से सम्बन्धित विभिन्न समस्याओं का अध्ययन कर उन पर रिपोर्ट तैयार करती है। तथा उससे सम्बंधित सुझाव महासभा एवं अन्य सम्बन्धित संस्थाओं को भेजती है।


यह भी देखेंरोहन नामक गरीब युवक की हिंदी प्रेरणादायक कहानी


अंतरराष्ट्रीय न्यालय


* इस न्यालय में 15 सदस्य होते हैं, जो महासभा एवं सुरक्षा परिषद् द्वारा निर्वाचित किए जाते हैं।

* इसका मुख्यालय हेग ( नीदरलैंड्स ) में है।

* अंतरराष्ट्रीय विधी के  क्षेत्र में मान्यता प्राप्त व्यक्ति ही न्यायधीश के रूप में चुने जाते हैं। न्यायधीशों का कार्यालय 9 वर्ष का होता है एवं उनके दोबारा चुने जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं है।


न्यास परिषद्


* इस परिषद् के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र का उन राष्ट्रों के प्रशासन एवं सुरक्षा से संबंधित दायित्व स्पष्ट होता है, जो द्वितीय विश्व युद्ध के पश्चात भी स्वतन्त्र नहीं हो पाए।

* ये राष्ट्र या जो स्वतन्त्र हो गए हैं या स्वाधीन राष्ट्रों के साथ शामिल हैं। अन्तिम न्यास क्षेत्र पलाऊ द्वारा वर्ष 1994 में स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात न्यास परिषद द्वारा 1 नवम्बर 1994 को आपरेशन निलम्बित कर दिया गया है।

* इसमें 11 राज्य रखे गए हैं।


सचिवालय


* यह संयुक्त राष्ट्र का प्रशासनिक अंग है।

* सचिवालय में एक महासचिव तथा अन्य कर्मचारी होते हैं। महासचिव की नियुक्ति 5 वर्ष के लिए सुरक्षा परिषद् की सिफारिश पर महासभा द्वारा की जाती है।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ