विश्व योग दिवस 21 जून 2021 / world yoga day

 


योग दिवस / विश्व योग दिवस / 21 जून विश्व योग दिवस / World Yoga day 2021 / international Yoga day 2021 


योग से लाभ / योग करने के लाभ 

आधुनिक दुनिया में योग को शारीरिक, मानसिक, व स्वाथ्य व शांति के लिए विश्व भर में बड़े पैमाने पर किया जाता है।

11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने विश्व भर में योग दिवस ( अंतरास्ट्रीय योग दिवस ) मनाने की मान्यता दी। पहली बार योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया था।


विश्व योग दिवस 2021 / योग दिवस

पहली बार विश्व योग दिवस के अवसर पर दुनिया भर के 192 देशों में आयोजन किया गया था। जिसमें की 47 मुस्लिम देश भी शामिल थे।


विश्व योग दिवस के अवसर पर भारत ने दो विश्व रिकॉर्ड बनाकर ' गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ' में अपना नाम दर्ज कराया है।


विश्व योग दिवस के अवसर पर दिल्ली में एक साथ 35985 लोगो ने योग का प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में 84 देशों के प्रतिनिधि मौजूद थे। इस प्रकार पहला रिकॉर्ड एक जगह पर सबसे ज्यादा लोगों को एक साथ योग करने का बना तो वहीं दूसरा रिकॉर्ड एक साथ सबसे अधिक देशों को एक साथ में योग करने का दर्ज किया गया।



योग का इतिहास / विश्व योग दिवस / योग दिवस


योग करने की परम्परा बहुत ही पुरानी है। ऐसा माना जाता है कि योग का सुरुआत कई हजार साल पहले सभ्यताओं के आरम्भ से ही चले आ रहा है।

योग के इतिहास पर यदि दृष्टिपात किया जाए तो इसके आरम्भ या अन्त का कोई प्रमाण नहीं मिलता इसी से हम यह अंदाजा लगा सकते है कि योग कितना प्राचीन है। यदि योग का आरम्भ देखे तो सर्वप्रथम वेदों से मिलता है। और यह सत्य है कि वेद सबसे प्राचीन साहित्य माने जाते हैं। 

योग की शुरुआत भारत में हुई थी। अभी हाल ही तक पश्चिमी विद्वानों द्वारा यह माना जाता था कि योग का जन्म करीब 500 ईसा पूर्व से हुआ था जब बौद्ध धर्म का प्रादुर्भाव ( प्रकट ) हुआ। लेकिन हड़प्पा और मोहनजोदड़ो सभ्यताओं में जो उल्लेख मिलता है। उससे प्राप्त योग मुद्राओ से यह मालूम पड़ता है कि योग का चलन 5000 वर्ष पहले से ही था।

सुर्यग्रहण और चंद्रग्रहण किसे कहते हैं Read- पढ़े

सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण कैसे लगता है Read पढ़े

महान व्यक्तियों के नाम और उपनाम Read- पढ़े

भारत के प्रमुख मिसाइलों के नाम और जानकारियां Read- पढ़े

सूर्य कैसे बना?, सूर्य का निर्माण कैसे हुआ? और आठ ग्रहों के नाम क्या है? Read- पढ़े

कम्प्यूटर के बारे में हर एक चीज की बेसिक और महत्वपूर्ण जानकारियां Read-पढ़े


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ